View Details << Back

रानियां चलाएंगी सरकार

सब टीवी का ‘तेनाली रामा’ शो लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। शो 500 से अधिक एपिसोड पूरे कर चुका है। रामा और राजा कृष्णदेव राय की दोस्ती और तथाचार्य के साथ रामा की नोकझोंक शो को दिलचस्प बनाती है। खबर है कि अब शो में नया ट्विस्ट आ रहा है। राजा कृष्णदेव राय अपने साम्राज्य का सारा कार्य अपनी रानियों को सौंप देंगे। कृष्णदेव राय ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि उनकी अनुपस्थिति में रानियां राज्य को चला सकें। उनके अंदर राजनीतिक मुद्दों को हल करने की समझ बने ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे जिम्मेदारी उठा सकें। लेकिन रानियां इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने से इनकार कर देती हैं। अब आगे क्या होगा? क्या राजा कोई और तरीका अपनाते हैं? क्या वह नगर की जिम्मेदारी रानियों के कंधों पर डालकर राज्य छोड़कर चले जाएंगे? यह देखना मज़ेदार होगा क्योंकि खबर है कि आगामी एपिसोड्स में विजयनगर में नयी सरकार महारानियों की आने वाली है। खबर यह भी है कि मानव गोहिल जो कि कृष्णदेव राय की भूमिका निभा रहे हैं, वे इन दिनों एक और शो में व्यस्त हैं। ऐसे में कहीं कुछ दिन शो से दूर रहने के लिए तो इस ट्रैक को शो में नहीं जोड़ा? ताकि मानव शो से थोड़े समय के लिए दूर भी रहें तो वह कहानी का हिस्सा लगे।

   
  
  ਮਨੋਰੰਜਨ


  LATEST UPDATES











  Advertisements